टिहरी गढ़वाल: डोबरा-चांठी पुल की सुरक्षा को लेकर क्यों उठ रहे सुवाल?

टिहरी गढ़वाल के डोबरा-चांठी पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

एक लंबे इंतजार के बाद टिहरी गढ़वाल के लोगों को डोबरा-चांठी पुल की सौगात मिली थी। पुल बनने पर उम्मीद जताई गई कि लंबे वक्त से अलग-थलग पड़े प्रतापनगर के लोगों के लिए पुल जीवन रेखा का काम करेगा। प्रतापनगर के लोगों का सफर अब 50-60 किमी. तक कम हो जाएगा, लेकिन पुल बनने के कुछ दिनों के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने 14 सालों तक 300 करोड़ की लागत से बने डोबरा-चांठी पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये हैं। उन्होंने पुल पर पौने तीन करोड़ की लागत से लगाई गई चायनीज फसाड लाइट को फिजूलखर्ची बताया है। साथ ही उन्होंने मांग की कि लंबे समय तक संचालन और पुल के लिए नाबार्ड से लिये गये डेढ़ सौ करोड़ के लोन की अदायगी को लेकर सरकार अपना रुख साफ करे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कि सरकार ने चतुराई से डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण किया, लेकिन, पुल के तकनीकी सवालों से जुड़ी कमिश्नर स्तर की जांच रिपोर्ट को दर किनार कर दिया गया। सरकार लंबे समय तक पुल के संचालन के व्यवहारिक पक्ष से जुड़े सवालों को लेकर भी मौन बनी हुई है। उन्होंने पुल की सुरक्षा जांच तीसरे पक्ष से न करवाने पर सवाल उठाए। उन्होंने दोषी इंजीनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.