कोरोना पॉजिटिव हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, तबीयत बिगड़ने पर देहरादून रेफर

उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन है जिसकी वजह से उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया है।

देश के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना की सेकेंड वेव पहले से ज्यादा विस्फोटक है। सरकार के कई एहतियाती कदम उठाने के बावजूद कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन है जिसकी वजह से उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया है। बता दें कि बीते सोमवार सुबह उनको गले में दर्द और बदन दर्द हुआ और हल्का बुखार भी आया जिसके बाद दोपहर में अपनी पत्नी और नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी के साथ बेस अस्पताल जा पहुंचे। कोविड के लक्ष्ण मिलने की के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस के दूसरे नेता 22 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संपर्क में आए थे। दरअसल हरीश रावत ने कोटद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। जिसमें सभी नेता शामिल हुए थे। उनकी पत्नी महापौर हेमलता नेगी भी उस मीटिंग में शामिल हुईं थी। राहत की बात ये है कि हेमलता की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.