कोरोना महामारी से अभी राहत मिली नहीं कि बर्ड फ्लू ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। अलग-अलग राज्यों से हर दिन पक्षियों की मौत की खबरें आ रही है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को 160 कौवों की मौत हो गई। जिसमें से अकेले भंडारी बाग इलाके में 121 कौवे मृत मिल है। बताया जा रहा है कि मरे हुए पक्षियों को कुत्ते खा रहे थे, जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मरे हुए पक्षियों को कब्जे में लेकर उन्हें दफ्न किया। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील है कि वे ऐसी जगहों पर बच्चों को न भेजें। बता दें कि देश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद 8 राज्य अलर्ट मोड पर हैं। उत्तराखंड में भी इसे लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। हालांककि प्रदेश में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं है। इन कौओं की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच के लिए सैंप को भोपाल भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.