उत्तराखंड: युवाओं के लिए गुड न्यूज, पुलिस विभाग में आने वाली है नौकरियों की भरमार!

उत्तराखंड पुलिस अगले साल डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती निकालने वाला है। साथ ही 50 सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रकिया भी शुरू हो सकती है।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगले साल पुलिस विभाग में कई पदों के लिए भर्ती निकलने वाली है। पुलिस डिपार्टमेंट में अगले साल डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती की जानी है। साथ ही 50 सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। कुछ दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय ने 35 हेड कांस्टेबलों को सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी पद पर पदोन्नत किया था। इसके बाद लगभग 250 सिपाहियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग के मुताबिक जल्द ही ही इन सिपाहियों का प्रमोशन भी हेड कांस्टेबल पद पर कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू होंगी। 

पुलिस विभाग में भर्ती प्रमोशन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। IG कार्मिक ने बताया है कि इस संबंध में शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सभी काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि खुद को उत्तराखंड पुलिस से जोड़ने के लिए तैयार करें। शारीरिक दक्षता और परीक्षा दोनों के लिए युवाओं को तैयार रहना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.