फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। आसपास के शहरों में हवा का स्तर खराब हुआ है।
देश की राजधानी दिल्ली की ही तरह इस मौसम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की हवा भी प्रदूषित हो गई है। लॉकडाउन के बाद सड़क पर गाड़ियों की तादाद बढ़ने और पड़ोसी राज्यों के किसानों के पराली जलाने की वजह से देहरादून का वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। एयर airquality.com के मुताबिक देहरादून में वायु प्रदूषण का स्तर काफी चिंताजनक पाया गया है। इसके साथ ही आसपास के शहरों में भी हवा काफी खराब हो गई है। पूरे प्रदेश का आज का AQI 850 है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जबकि देहरादून का AQI 197 है।
इसके अलावा देहरादून के वायुमंडल में कार्बन का स्तर भी काफी ज्यादा है। वायु मंडल में कार्बन का स्तर 1000 माइक्रो ग्राम प्रति यूनिट के आसपास है। ऐसे में अगर दून के वायुमंडल में कार्बन की मात्रा इसी तरह बढ़ती गई तो ये बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों के और मुश्किल बढ़ा सकता है। सबसे ज्यादा खराब हवा अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर की खराब है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.