देहरादून: सीएम तीरथ सिंह रावत ने अब बच्चे पैदा करने को लेकर दिया विवादित बयान, पढ़िए क्या कहा?

लड़कियों की फटी जींस को लेकर बयान देने के बाद विवादों में घिरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अब एक और विवादित बयान दिया है।

इस बार उन्होंने बच्चों को लेकर विवादित बयान दिया है। रविवार को रामनगर पहुंचे सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जो चावल बांटा उसको लेकर लोगों में जलन होने लगी कि दो सदस्यों वालों को 10 किलो जबकि 20 सदस्य वालों को एक क्विंटल अनाज क्यों दिया गया? उन्होंने कहा की ‘भैया इसमें दोष किसका है, उसने 20 पैदा किए, आपने दो किए, तो उसको एक क्विंटल मिल रहा है, इसमें जलन काहे का।’

फटी जींस पर क्या बयान दिया था? 

एक कार्यक्रम में अपने संबोध के दौरान तीरथ सिंह रावत ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि वो एक बार जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट पर बैठे हुए थे। उनके बगल में एक महिला बैठी हुई थी। वो महिला किसी एनजीओ को चलाती थीं, जबकि उसके पति एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। उस महिला ने पांव में गमबूट और घुटनों में फटी जींस पहनी हुई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, एनजीओ चलाती हैं, पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं, घुटने फटे दिख रहे हैं, समाज के बीच में जाती हैं, बच्चे साथ में है। क्या संस्कार दे रही हैं।

सीएम रावत के इस बयान पर संसद से सड़क तक घमासान मचा। कई सांसदों समेत दूसरी महिलाओं ने विरोध में सोशल मीडिया पर रिप्ड जींस पहन कर फोटो शेयर किया। फटी जींस के बयान को लेकर जब सीएम तीरथ की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई तो उन्होंने इस पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा था कि वो बच्चों का कार्यक्रम था। मैंने एक पिता और अभिभावक होने के नाते उन्हें संस्कारों के बारे में जानकारी दी। मेरा जींस से कोई विरोध नहीं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.