फोटो: सोशल मीडिया
देहरादून के विकासनगर में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
दो जवान बेटों की मौत से घर में मातम पसर गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों दोस्त की शादी से लौट रहे थे। तभी हरबर्टपुर चौक के बाद उनकी कार डंपर से टकरा गई। दोनों प्राइवेट नौकरी करते थे। बीते रविवार को विकासनगर में अपने किसी दोस्त की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर छोड़कर फरार ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। मृतकों के पिता गणेश जुगरान बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम छा गया है। मां सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.