उत्तराखंड: बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम, गुस्साई भीड़ ने जमकर काटा बवाल

हरिद्वार के मंगलौर में बेकाबू ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

हादसे के बाद गुस्साई भीड़ सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 6 घंटे तक भीड़ ने सड़क रखकर प्रदर्शन किया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही किसी तरह मामला शांत हुआ।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के निवासी रविंद्र कुमार लक्सर के बिरला कंपनी में कर्मचारी थे। रविंद्र कुमार हर दिन अपनी बाइक से फैक्ट्री जाने के लिए मंगलौर आते थे और यहां से वो कंपनी की बस में बैठकर ड्यूटी पर जाते थे। रविवार की सुबह वो बाइक से मंगलौर आ रहे थे। जैसे ही वो गांव से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक में उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई भीड़ ने शव को देने से मना कर दिया। भीड़ ने आरोप लगाया है कि खनन के वाहनों से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन खनन के वाहनों पर कार्रवाई नहीं करता।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.