उत्तराखंड: विस्थापितों को त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा पर्मामेंट ठिकाना

प्राकृतिक आपदा की वजह से घर छोड़ने को मजबर होने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अब विस्थापितों को दूसरी जगह पर बसाने की तैयारी कर रही है।

ऐसे लोगों को प्रदेश सरकार जंगल की जमीन पर बसाना चाहती है। इसको लेकर प्रदेश की तरफ से केंद्र को जंगल की जमीन का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने जिलाधिकारियों को इस तरह का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का आदेश भी दिया है। मीटिंग में सीएम ने सभी जिलों के डीएम से कहा कि विस्थापित होने वाले गांवों के लिए भूमि बैंक भी बनाया जाए। विस्थापित होने वाले गांवों की सूची भी बनाई जाए। साथ ही सीएम ने आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को तीन दिन में मुआवजा देने का आदेश भी जारी किया।

सीएम ने मीटिंग में अधिकारियों से कहा कि आपका की वजह से बंद हो गई सड़कों को जल्द खोलने के लिए काम किया जाए और जो लोग भी आपका से प्रभावित हुए उनके रहने और खाने की सही व्यवस्था की जाए। आपको बता दें कि आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक 54 गांव तो ऐसे हैं जिनके तुरंत विस्थापन की जरूरत है। 26 गांवों के विस्थापन के लिए 26 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। सीएम ने बताया कि आपदा मद में जिलाधिकारियों को 103 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा 5-5 लाख रुपये उन्हें अतिरिक्त दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने आपदा मद में करीब 468 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। आपदा से संबंधित काम के लिए दूसरे विभागों को 189 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस मामले को लेकर आयुक्त कुमाऊं मंडल की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित है। 

गौरतलब है कि कि प्रदेश में मॉनसून की वजह से आई आपदा की वजह से अबतक 62 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 33 घायल हुए और चार लोग लापता हैं। इसके साथ ही 357 छोटे और बड़े पशुओं का नुकसान हुआ और 237 मकान पूरी तरह से गिर गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पिथौरागढ़ में हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

5 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

5 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.