उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर, इस महीने में खुल जाएगा डोबरा-चांठी पुल, आखिरी दौर में है काम

उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। टिहरी झील पर बने डोबरा-चांठी पुल को जल्दी आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

करीब 14 साल पहले इस पुल के निर्माण की शुरूआत हुई थी। जो अब आखिरी पड़ाव पर है। पुल पर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है जो आखिरी दौर में है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि 31 मार्च, 2020 से आम लोगों और वाहनों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।

2006 से प्रतापनगर के लिए चांठी-डोबरा पुल का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल मुख्य पुल को जोड़ने से लेकर, रेलिंग, एडजेस्टमेंट, फुटपाथ समेत दूसरे काम को पूरे कर लिए गए हैं। पुल के नट, बोर्ड एडजेस्टमेंट का काम करीब 40 प्रतिशत किया जा चुका है। फरवरी के महीने में पुल के ऊपर तारकोल बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 31 मार्च, 2020 को पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

पुल के निर्माण के काम में जुटी कंपनी का अनुबंध 31 मार्च, 2019 तक ही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुल से जुड़े जो भी अहम काम हैं उसे पूरा किया जा चुका है। सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के बाद पुल पर ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल सफल होने के बाद पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुल पर अब तक करीब ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.