उत्तराखंड: सौंलीगैर में ‘आदमखोर’ को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा, 6 साल के मासूम को बना चुका है निवाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बिरगोली इलाके में आदमखोर तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में है। इलाके में सक्रिय तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के शूटर घूम रहे हैं।

वन विभाग ने बताया कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए सौंलीगैर में पिंजरा लगाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने बताया कि आदमखोर तेंदुए के आतंक को देखते हुए झाड़ियों को काटकर पिंजराया लगाया गया। वन विभाग की टीम की नजर तेंदुए पर है। रविवार को आदमखोर तेंदुए ने 6 साल के मासूम को अपना निवाला बनाया था। इसके बाद से इलाके के लोग गुस्से में हैं।

वन रेंजर ने भी बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिंजारा लगाए जाने के बाद इलाके में शूटर भी सक्रिय हैं। ऐसे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी करवाने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से आदमखोर को मारने के आदेश जारी किए जाने के बाद शिकारी तैनात कर दिए गए हैं।

वहीं, गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार रात को भी तेंदुआ इलाके में देखा गया था। गांव वालों का कहना है कि तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं हुए तो वो आंदोलन करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.