उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण से दूसरे मरीजों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, फोन पर कभी भी डॉक्टर से ले सकेंगे सलाह

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने बुधवार को देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के लिए ई-हॉस्पिटल यानि टेलीमेडिसिन सेवा को लॉन्च कर दिया।

इस मौके पर उन्होंने सभी जिले के डीएम को ये निर्देश दिया कि इस सेवा का ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचे इसलिए उन्हें प्रेरित करें। इस सेवा को लॉन्च करने का मकसद ये है कि कम से कम लोग ही जब बहुत जरूरी हो तभी अस्पताल इलाज के लिए जाएं। ताकि कम से कम लोगों में कोरोना का संक्रमण फैले। इस टेलीमेडिसिन सेवा के लॉन्च के मौके पर सीएम रावत ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी से लोगों को बचाना उनकी प्राथामिकता है, ये सेवा अस्पतालों में भीड़ कम करने में काफी कारगर साबित होगी। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने पर काफी हद कर कमी आएगी। साथ ही दूर दराज के इलाकों जहां चिकित्सा सुविधाएं मुश्किल से मिलती हैं, वहां के लोग भी डॉक्टर्स से फोन पर अपनी बीमारी को बता कर उनसे इलाज को लेकर राय ले सकते हैं।

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस सेवा अंतर्गत एनआईसी, द्वारा उपलब्ध करवाए गए टेलीमेडिसिन सॉफ्टवेयर को जिला चिकित्सालय में प्रयोग में लाया जाएगा। लोगों को मोबाइल पर ही डॉक्टर्स से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होने बताया कि जल्द ही यह सेवा जिले में शुरू कर दी जाएगी।

अल्मोड़ा से हरीश की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

17 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

18 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.