उत्तराखंड आने की अगर आप सोच रहे तो जान लीजिए, 7 अगस्त तक नहीं मिलेगा पास, जानें क्या है वजह

अगर आप उत्तराखंड आने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि अगले 7 अगस्त तक कोई पास जारी नहीं किया जाएगा।

देहरादून स्मार्ट सिटी वेबसाइट के जरिए हर दिन उत्तराखंड में आने वाल लोगों के लिए 1500 पास जारी किए जा रहे थे, जो 4 दिन पहले ही 7 अगस्त के लिए बुक हो गए हैं। त्योहार के मौके पर और अन्य किसी काम से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम बनाने वालों ने अगर पास के लिए आवेदन नहीं किया था तो 7 अगस्त तक उनके पास कोई मौका नहीं है।

उत्तराखंड में 10 दिन पहले तक बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से लोग हर दिन वापस लौट रहे थे। यही वजह थी कि पहले स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर पास जारी होने की लिमिट तय नहीं थी। बीते दिनों शासन से उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या तय कर दी है। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 1500 पास दिए जाने लगे। सभी 13 जिलों में आने वाले लोगों के लिए ये संख्या तय है। इसके बाद स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर 7 अगस्त तक के लिए पंजीकरण के लिए स्लॉट जारी किए गए, जो 4 दिन पहले ही बुक हो गए हैं। ऐसे में अगले 7 अगस्त तक अगर उत्तराखंड आना चाह रहे हैं तो सिर्फ इमरजेंसी पास से ही आ पाएंगे।

राज्य में आने के लिए स्मार्ट सिटी देहरादून की वेबसाइट पर लोग रजिस्टर की प्रक्रिया दर्ज कर रहे हैं। जानकारी डालते ही स्क्रीन पर पंजीकरण फुल होने का मैसेज नजर आ रहा है। ऐसे में लोग परेशान हैं। ऐसे पंजीकरण फुल होने के बाद बहुत सारे लोगों ने वेटिंग के लिए अपना पंजीकरण दर्ज कराया है। वेबसाइट की ओर से ये जानकारी दी जा रही है कि ऐसे आवेदन होल्ड पर रहेंगे। अगर जिला अधिकारी चाहें तो इनमें जरूरी आवेदन पर निर्णय ले सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.