फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली है। राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप का केंद्र चमोली बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ समेत प्रदेश के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल गए।
आपदा कंट्रोल रूम द्वारा भूकंप की जानकारी दी गई। शाम करीब साढ़े सात बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी प्रकार की कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।
इससे पहले 8 दिसंबर को भी चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी। इससे पहले 24 नवंबर को चमोली में, 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में और 6 दिसंबर को नाचनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.