उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, बिजली हुई सस्ती,जानिए नई दरें

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से लोगों का कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। लोगों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है।

प्रदेश में बिजली की दरें चार फीसदी तक सस्ती हो गई हैं। नई दरें इस महीने से लागू होंगी। हालांकि सभी कटेगरी के उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में बढ़ोत्तरी की गई है। आपको बता दें कि प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने फाइनेंशियल ईयर साल 2020-21 का खर्च वहन करने के लिए 7.70 प्रतिशत बिजली महंगी करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन विद्युत नियामक आयोग ने उसके प्रस्ताव को दरकिनार कर मौजूदा दरों की तुलना में औसत चार फीसदी की कटौती कर दी है। इसका फायदा सभी कटेगरी के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

कोरोना वायरस की तरफ से आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जगह प्रेस रिलीज जारी कर बिजली की दरों की जानकारी दी गई। आपको बता दें कि UPCL ने प्रस्ताव दिया था कि नए वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद की लागत और दूसरों खर्चों को वहन करने और 14 फीसदी लाइन लास के आधार पर उसे 7598.08 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। जिसके लिए 7.70 फीसदी की दर से बिजली मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।

इसके साथ ही आयोग ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले स्नो बाउंड इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं की प्रति यूनिट दर में 12.02 फीसदी की कमी की है। इस कटेगरी के उपभोक्ताओं को अब 1.83 रुपये प्रति यूनिट की जगह पर 1.61 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। इसके साथ ही आयोग ने उन गोशालाओं और गो-सदनों को भी घरेलू श्रेणी में शामिल किया है, जिनका लोड 4 किलोवाट तक है और महीने में 600 यूनिट बिजली इस्तेमाल होती है। ये राहत अब लघु डेयरी को भी मिलेगी।

सरकार ने किसानों को भी राहत दी है। निजी नलकूप से खेती करने वाले किसानों के लिए भी आयोग ने बिजली दरों को सस्ता किया है। अब उन्हें 2.13 रुपये प्रति यूनिट के बजाय 2.04 पैसे प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.