कोरोना: उत्तराखंड में छिपे तब्लीगी जमात वालों और इन्हें छिपाने वालों की खैर नहीं! सरकार करेगी ये कार्रवाई

उत्तराखंड समेत पूरे देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के छिपने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि तब्लीगी जमात से जुड़े जो लोग छिपे वो खुद ही सामने आकर अपनी जांच करा लें वरना ठीक नहीं होगा। सरकार ने इन्हें आश्रय देने वालों पर भी कड़ी कर्रवाई करने को कहा है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कोरोना वायरस मानवता के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में जमात से जुड़े लोगों को चिन्हित करके क्वारंटाइन किया जा रहा है। जमात से जुड़े जो भी लोग अभी बचे हैं, वे सामने आकर अपनी जांच कराएं। वरना इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके साथ इन्हें छिपाने वाले या आश्रय देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में मरकज की घटना के बाद राज्य में 1423 जमातियों का क्वारंटाइन किया गया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि राज्य में अभी तक 40 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती एक बच्चे से लिया गया सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकला है। बच्चे का पिता जमाती है, जो निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। बच्चे की उम्र एक साल है। अस्पताल में मां साथ रहेगी। मां का भी नियमित रूप से टेस्ट किए जाएंगे। बच्चे के तीन अन्य भाई-बहन होम क्वारंटाइन किए गए हैं। पिता भी अस्पताल में भर्ती है। अभी तक पूरे राज्य में 2831 सैंपल लिए जा चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.