उत्तराखंड: कोरोना काल में पर्यावारण को लेकर ‘गुड न्यूज’

कोरोना काल में हर तरफ बुरी खबर ही सुनने को मिल रही है। हर बढ़ते दिन के साथ कोरोना वायरस और भयावह होता जा रहा है।

जिसकी वजह से आर्थिक समेत दूसरे मोर्चे पर लोगों की हालत खराब होती जा रही है। कोरोना की वजह से सब कुछ खराब हो रहा है, ऐसा भी नहीं है। कोरोना महामारी के इस दौर में जिस तरह कारखाने बंद हुए और सड़कों पर गाड़ियों की तादाद कम हुई उसकी वजह से पॉल्युशन में काफी कमी आई, जिसका सबसे ज्यादा फायदा पर्यवावरण को रहा है। साथ ही प्रदूषण की वजह से लोगों को होने वाली बीमारियों में भी कमी आई है।

कोरोना पैंडेमिक में पहाड़ी इलाकों के पर्यवारण में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पर्यवारण में काफी बेहतर बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बदलाव पर शोध भी शुरू हो गया है। अल्मोड़ा का गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान भी शोध में जुट गया है। संस्थान के निदेशक आरएस रावल का कहना है कि कोरोना काल के शुरू होने के साथ ही देश-दुनिया में कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। पर्यावरण में कार्बन की मात्रा में कमी का असर हिमालयी क्षेत्रों के ग्लेशियरों के साथ ग्लोबल वार्मिंग पर निश्चित तौर पर पड़ा है।

रावल ने कहा कि विश्व के कई बड़े संस्थान कोरोना के दौरान वैश्विक गतिविधियों पर शोध कर रहे हैं। इसी क्रम में गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान भी हिमालय क्षेत्रों में कोरोना के दौरान आंकड़े जुटाने में जुटा है। पूरी रिसर्च और विश्लेषण के बाद दुनिया के सामने कोरोना के दौरान कार्बन उत्सर्जन में कमी से वातावरण और वनस्पितियों पर प्रभाव सामने आयेगा।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.