उत्तराखंड: दून अस्पताल में कोरोना से एक और महिला की मौत, राजधानी में 10 दिन में 7 लोगों की गई जान

उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। दून अस्पातल में कोरोना संक्रमित एक और महिला मरीज की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार के ज्वालापुर की रहने वाली 55 साल की महिला को उसके परिजनों ने 28 जुलाई दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की स्थिति तभी से गंभीर थी। महिला को डायबिटीज और किडनी से जुड़ी परेशानी भी थी। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान रविवार देर रात महिला ने आईसीयू में दम तोड़ दिया।

अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और महिला के परिजनों को सूचित किया है। परिजन चाहते हैं कि वह महिला के शव को हरिद्वार ले जाकर सुपुर्दे खाक करें। उन्होंने जिला अधिकारी से इस संबंध में अपील भी की है, लेकिन जिला अधिकारी ने ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का जोखिम होने का हवाला देते हुए इजाजत देने से मना कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की मदद से परिजन देहरादून में ही सुपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे हैं। कोविड की गाइडलाइन के अनुसार, शव को परिजनों को सौंपकर सुपर्दे खाक किया जाएगा। कोरोना के स्टेट को ऑर्डिनेटर और दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने सोमवार को महिला की मौत की आधिकारिक जानकारी दी। अकेले दून अस्पताल में ही 10 दिन में कोरोना संक्रमित 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.