फोटो: सोशल मीडिया
अल्मोड़ा में किसानों के लिए जंगली जानवर एक बड़ी मुसीबत हैं। जंगली जानवारों के साथ बंदरों से फसल को बचाने के किए किसान हर तरीके अपनाते हैं।
ये तरीके अक्सर सफल भी होते हैं, लेकिन इससे पशुओं चोट पहुंचती है। अल्मोड़ा के एक किसान इसी को ध्यान में रखते हुए एक खास तरह की बंदूक तैयार की है। यह बंदूक बिना किसी किसी जानवर को नुकसान पहुंचाएं उन्हें भगा सकती है। खास बात ये कि इसकी कीमत बहुत कम है और किसान ने इसी कबाड़ से तैयार किया है।
शैल के रहने वाले रविंद्र तिवारी ने जिस बंदूक को तैयार किया है उसकी कीमत सिर्फ सात सौ रुपये है। ये बंदूक सिर्फ बंदर या दूसरे जानवरों को डराने का काम करेगी। रवींद्र तिवारी के मुताबिक पहाड़ में खेती करने वाले किसानों के लिए जंगली जानवर बड़ी मुसीबत हैं। खासतौर पर बंदर खेती को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। लोग खेतों से बंदरों को भगाने के लिए गुलेल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बंदरों को चोट लगती है। अब इस बंदूक से किसानों को बंदरों और दूसरे जंगली जानवरों को भगाना काफी आसान हो गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.