उत्तराखंड के किसान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डंका, 7 फीट 1 इंच का उगाया धनिया, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के किसान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश नाम रोशन किया है। जैविक विधि से सबसे ऊंचा धनिया उगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

ताड़ीखेत के विल्लेख गांव के किसान गोपाल दत्त उप्रेती का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। किसान गोपाल दत्त उप्रेती जो धनिया उगाया है, उसकी ऊंचाई 7 फीट 1 इंच है। जिले और राज्य में चारों तरफ उप्रेती की तारीफ हो रही है। गोपाल दत्त उप्रेती इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “मुझे आपको बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मेरा नाम 7 फुट 1 इंच लंबाई के धनिया के पौधे के साथ दर्ज कर लिया गया है। धनिया की फसल पूर्ण रूप से जैविक तथा बिना पॉलीहाउस के उगाई गई। उन्होंने कहा कि उत्साहवर्धन के लिए मैं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा और हरीश हरीश रावत जी का धन्यवाद करना चाहूंगा।

उप्रेती ने कहा, “मैं अपनी पत्नी वीना उप्रेती का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे जैविक कृषि के लिए प्रेरित किया। उनके सहयोग के बगैर यह संभव नहीं था। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से लेकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तक की यात्रा में सहयोग के लिए श्री नितिन जोशी और बड़े भाई श्री टी सी उप्रेती जी का भी आभार प्रकट करता हूं। मैं अपनी इस उपलब्धि को उत्तराखंड  और देश के सभी जैविक किसानों को समर्पित करता हूं। उत्तराखंड में जैविक बागवानी और कृषि की अपार संभावनाएं हैं। धनिया की फसल ने इस बात को सिद्ध कर दिया है। मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने से जैविक बागवानी कृषि को बढ़ावा मिलेगा और देश के किसानों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होगी जो देश की कृषि को आगे बढ़ाने के लिए शुभ संकेत होंगे।”

आपको बता दें कि किसान गोपाल धनिया, लहसुन और केल (सलाद पत्ता) की खेती करते हैं। वो फलों, सब्ज़ियों, मसालों और सलाद पत्ता (केल) की खेती भी जैविक विधि से ही करते हैं। गोपाल ने 2016 में ‘मिशन एप्पल’ के तहत करीब 70 नाली क्षेत्रफल में सेब का बगीचा विकसित किया था। जो उत्तराखंड में मॉडल बना था। आपको बता दें कि वो दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। कुछ महीने पहले ही घर लौटे इसी दौरान लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खेती पर फोकस किया और सबसे ऊंचा धनिया उगाने का रिकॉर्ड बना डाला।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.