उत्तराखंड: ये सब्जी मंडी बना कोरोना हॉटस्पॉट, 1 दीन में 22 लोग संक्रमित, भूलकर भी इस मंडी में मत जाना!

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा बुरा हाल है।

देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी कोरोना का हॉस्पॉट बन गया है। यहां लगातार कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को देहरादून में कोरोना संक्रमण के कुल 36 मामले सामने आए। इनमें से 22 मामले निरंजपुर सब्जी मंडी से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग निरंजनपुर सब्जी मंडी के संक्रमित आढ़ती के संपर्क में आने से पॉजिटिव हो गए। इसके साथ ही देहरादून में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 324 हो गया है। अगर इसी तहर मामले सामने आते रहे तो देहरादून को भी रेड जोन में शामिल करना पड़ जाएगा। प्रदेश का नैनीताल जिला पहले ही रेड जोन में है।

वहीं, राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने शनिवार और रविवार को शहर को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। इन दो दिनों के भीतर देहरादून में कोई गतिविधि नहीं होगी। दून में सिर्फ सैनेटाइजेशन का काम चलेगा। मुख्यमंत्री के आदेश में निरंजनपुर सब्जी मंडी को बंद कर और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही गई है। आदेश के साथ ही मंडी समिति ने मंडी को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है।

देहरादून के 18 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। इसमें गुरु रोड, बलराज कॉलोनी, एमडीडीए कॉलोनी का ईडब्ल्यूएस ब्लॉक, प्रेमबत्ता गली, सिंचाई विभाग कॉलोनी का डी-ब्लॉक, डांडीपुरा, रेसकोर्स, आदर्श नगर, शिवाजी नगर की गली नंबर 34, बीस बीघा कॉलोनी, जीवनगढ़ का वार्ड नंबर 13, हरबर्टपुर का वार्ड नंबर 19, ग्राम फतेहपुर टांडा, हरिपुरकलां, सर्कुलर रोड, ओम सार्थक अपार्टमेंट, ब्रह्मपुरी और कलिंगा कॉलोनी शामिल हैं। इन इलाकों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। कॉलोनियों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। इन इलाकों में दफ्तर और दुकानें बंद हैं। अगले आदेश तक लोगों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.