उत्तराखंड: पहाड़ों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किसानों ने शुरू की खेती

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच अब जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन करते हुए जरूरी काम किये जा रहे हैं। पहाड़ों पर अब किसानों ने खेती शुरू कर दी है।

अल्मोड़ा में किसानों ने खरीफ की फसल के लिए जुताई, गुड़ाई और बुवाई का काम शुरू कर दिया है। जिले के तमाम  ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए धान और मंडुए की बुवाई में जुट गये हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है।

डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि फिलहाल रबी की फसल की कटाई और गड़ाई का काम शुरू हो गया है। वहीं दूसरी तरफ खरीफ के फसलों की बुवाई भी चल रही हैं। फसलों की कटाई और मड़ाई का काम सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किया जा रहा है। इस दौरान ये भी ध्यान रखा जा रहा है कि सैनेटाइजेशन का भी काम होता रहे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान किसानी पर बैन नहीं है। किसान अपना काम सुबह 7 से दोपहर 1 बजे बीच कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.