उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच थराली में मदद को बढ़े हाथ

कोरोना संकट से निपटने के लिए हर कोई अपने स्तर पर मदद को हाथ आगे बढ़ा रहा है। चमोली में थराली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी नेता राकेश जोशी ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

उन्होंने उपजिलाधिकारी को लोगों की मदद के लिए 11-11 हजार के दो चेक दिये हैं। राकेश जोशी ने प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए 11 हजार रुपये और इतनी ही धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए उपजिलाधिकारी थराली को चेक दिये। इस मौके पर राकेश जोशी ने कहा कि देश इस समय संकट की घड़ी में है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं  और लॉकडाउन के चलते लोग घरों में हैं। ऐसे में कोरोना महामारी का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस समय आमजन के धैर्य और संयम की परीक्षा है और लॉक डाउन के दौरान घर पर ही बने रहने में देश की भलाई है। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने और मास्क का इस्तेमाल करने से ही संक्रमण की रोकथाम की जा सकती है। ।

इसके साथ ही नारायणबगड़ से बीजेपी नेता देवेंद्र नेगी ने भी प्रधानमंत्री केयर फंड में 10 हजार रुपये का दान दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि इस संकट की घड़ी में मजदूरों की हर संभव मदद की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में किसी तरह का खाद्यान संकट ना हो इसके लिए उनकी तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी

थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.