एक तरफ जहां लॉडाउन में रोज कमाने वालों लोगों के सामने पैसे की किल्लत की वजह से खाने-पीने का सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।
वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड काशीपुर सब्जी मंडी में फलों और सब्जियों की बर्बादी हो रही है। व्यापारी फलों और सब्जियों को खुले में फेंक रहे हैं। इसकी वजह से गंदगी भी हो रही है। जो बीमारी को भी दावत दे रही है। दरअसल लॉकडाउन होने की वजह से फलों और सब्जियों के बिक्री काफी कम हो गई है। जिसकी वजह से हर दिन किसानों और फल व्यापारी का माल बच जा रहा है। वो इसे कुले में फेंक दे रहे हैं। किसानों और व्यापारियों की इस गैरसंजीदा व्यवहार पर काशीपुर नगर निगम के पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि इसके लिए मंडी समिति को कोई रणनीति बनानी चाहिए। जिससे फलों और सब्जियों को किसी काम में लाया जा सके।
देश में लॉकडाउन की मियाद बढ़ी
आपको बता दें कि लॉकडाउन 19 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब ये लॉकडाउन 3 मई तक लागू रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन की एक मात्र रास्ता है। लिहाजा सरकार ने ये फैसला किया है कि लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई जाए। आपको बता दें कि आज 21 दिनों के लॉकडाउन की मियाद खत्म हो रही थी। इसे बढ़ाए जाने के बाद देश में कुल 40 दिनों का लॉकडाउन घोषित हो गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.