फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के भगवानपुर के मक्खनपुर गांव में ‘कोख’ के कातिलों की घिनौनी करतूत का पर्दाफाश हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर मेडिकल स्टोर से दो युवकों को पकड़ा है। मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। फिलहाल पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
भगवानपुर सीएचसी के प्रभारी और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मेडिकल स्टोर की आड़ में भूण लिंग परीक्षण की शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद एक टीम को मेडिकल स्टोर पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था। शक्रवार को मेडिकल स्टोर पर दो युवतियों की जैसे ही टीम ने पहुंचने की सूचना दी। सीएचसी प्रभारी के निर्देश पर तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची और छापा मारा। टीम को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद यवकों और युवतियों से पूछताछ की। इस दौरान किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मेडिकल स्टोर से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और एक लैपटॉप जब्त करने के बाद टीम ने युवकों को हिरासत में ले लिया।
खबरों के मुताबिक, टीम ने दोनों युवतियों को मौके से जाने दिया और युवकों को हिरासत में लेकर रुड़की नगर निगम स्थित कार्यालय पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई घंटों तक पूछताछ की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.