उत्तराखंड: खटीमा में कार और सवारी वाहन में भीषण टक्कर, एक की मौत, 11 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के खटीमा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरे वाहन को एक कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर चालक की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों का खटीमा के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यह हादसा पहेनिया टोल टैक्स के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में खटीमा के पहेनिया टोल टैक्स के पास रविवार को सवारी से भरी फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया। जहां हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

खटीमा उपजिला अस्पताल के डॉक्टर अकलीम अहमद ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से 11 घायल और एक मृतक को अस्पताल लाया गया। जिसमें चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।

फिलहाल, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार रामनगर से रुद्रपुर जा रहे थे। तभी पहेनिया टोल टैक्स के पास यह हादसा हो गया। सवारियों के मुताबिक, कार चालक को झपकी लग गई थी जिसकी वजह से अचानक कार चालक रॉन्ग साइड आ गया। इस हादसे में चालक की जान चली गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.