उत्तराखंड: देहरादून-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से दो लोगों की मौत, 22 घायल

उत्तराखंड रोडवेज की बस मसूरी में खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है। तीन घायल मैक्स हॉस्पिटल में, बाकी दून हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बस में 34 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू को अंजाम दिया। सभी घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, मसूरी-देहरादून मार्ग पर हुए बस हादसे पर सीएम धामी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया है।

मसूरी बस हादसे के बाद सीएम पुष्कर धामी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “देहरादून-मसूरी हाइवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। संबंधित अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिया गया है।”

साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी दून अस्पताल और मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उधर, घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह और एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए।

एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही नजर आ रही है। वहीं रैश ड्राइविंग के कारण ही यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे लगे पुश्ते की गुणवक्ता भी काफी खराब है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस में चालक और परिचालक मिलाकर कुल 34 लोग सवार थे, जिसमें से 19 लोगों को देहरादून रेफर देहरादून भेजा गया है। दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के बारे में भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि हादसा काफी दर्दनाक है। इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना में सवाल लोगों को देहरादून के हायर सेंटर और मसूरी उपजिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.