उत्तराखंड: कोरोना काल में एक और आफत! आग के चलते 4 जिलों में BSNL सेवाएं ठप, बैंक सेवाओं पर भी असर

उत्तराखंड में जारी कोरोना लॉकडाउन के बीच लोगों की मुश्किलें थोड़ी और बढ़ गई है। राज्य के 4 जिलों में फिलहाल बीएसएनएल सेवा ठप पड़ी हुई है।

बैंक से जुड़ी सेवाओं के साथ ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवाओं पर असर पड़ा है। इस परेशानी के पीछे शार्ट सर्किट की वजह से लगी हुई आग है। अल्मोड़ा के बीएसएनएल दूरभाष केंद्र में बीती रात 12:30 बजे करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अल्मोड़ा का BSNL केंद्र कुमाऊ के 4 जिलों से जुड़ा हुआ है। अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में अब BSNL सेवा ठप पड़ गई है। दमकल कर्मियों ने तड़के 3:00 बजे आग पर काबू पाया, लेकिन सेवाओं को ठीक होनें में थोड़ और समय लग सकता है।

अल्मोड़ा दूरभाष केंद्र का ओएफसी रूम पूरे तरीके से जल गया है। प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया है कि रात को शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ओएफसी रूम की फाइबर केबल जल चुकी है। यही वजह है कि 4 जिलों की सेवाएं बाधित हो गई हैं। वहीं, BSNL ग्राहकों को उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.