लॉकडाउन: अल्मोड़ा में फंसे एक्टर मनोज वाजपेयी ने किया शहर का दीदार, फोटो लेने के लिए उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

कोरोना महामारी के बीच अल्मोड़ा में फंसे फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शहर का दीदार किया। करीब दो महीने से शहर में फंसे मनोज बुधवार को परिवार के साथ अचाना बजार पहुंचे और यहां कमाऊ की पारंपरिक ज्वैलरी की जानकारी ली।

अपने बीच इस बड़े एक्टर को देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि मनोज वाजपेयी उनके साथ हैं। मनोज को देखते ही बड़ी तादाद में लोग उनके पास फोटो खिंचावाने के लिए पहुंच गए। लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। वाजपेयी ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ फोटो खिंचवाई। अल्मोड़ा पहुंचने पर मनोज वाजपेयी ने क्रिकेटर एकता बिष्ट से मुलाकात की। इसके बाद वाजपेयी ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी पीएन मीणा से मुलाकात की। अधिकारियों के मुलाकात के बाद वो कसारदेवी को घूमने निकल गए।

आपको बता दें कि मनोज वाजपेयी एक फिल्म की शूटिंग के के सिलसिले में दो महीने पहले रामनगर आए थे। इस दौरान कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने पर देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। इस वजह से वो यहीं फंस गए। उनके साथ ही उनकी पत्नी और बेटी भी यहां आई थी। वो भी उनके साथ यहां फंस गए।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.