उत्तराखंड के कोट्दवार के वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय में विश्व के पहले मुस्लिम योग शिविर का सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। योग शिविर 20 से 24 नवंबर तक चलेगा।
वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चक्रवर्ती सम्राट भरत और महर्षि कण्व की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम को केंद्र सरकार ने देश के 32 आइकॉनिक स्थलों में शामिल किया है।
सीएम ने कहा कि जल्द ही कोटद्वार का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाने जा रही है। इसके तहत कोटद्वार का नाम कण्वनगरी रखा जाएगा। सीएम ने बताया कि कलालघाटी का नाम कण्वघाटी करने के लिए नगर निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
इस मौके पर स्थानीयल लोगों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा और कण्वाश्रम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने की मांग की। इसके अलावा ज्ञापन में यहां की सभी मार्गों की मरम्मत करान, कण्वाश्रम के 5 किलोमीटर तक मांस और मदिरा के पूरी तरह से रोक लगाने, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चेक पोस्ट बनाए जाने, शमशान घाट का निर्माण किए जाने, कण्वाश्रम के पास ऐतिहासिक स्थानों का उल्लेख भारत के पर्यटन मानचित्र ने दर्शाए जाने, गुरुकुल महाविद्यालय में पेयजल की व्यवस्था करने और महाविद्यालय की दो हेक्टेयर जमीन को 99 वर्ष के लीज पर दिए जाने समेत कई मांगें शामिल थीं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.