उतराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार शाम करीब 7 बजे आए भूकंप की तीव्रता 5.3 आंकी गई है।
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पंतनगर, गरुड़, चंपावत, रानीखेत और कौसानी समेत कई इलाकों में भूंक के झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि प्रदेश में इससे कोई जनहानी की कोई खबर नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर के सिंह के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के आसपास था। भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल के पास था। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं चंपावत में भूकंप के झटके के बाद डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने कहा कि चंपावत के अलावा लोहाघाट, पाटी, बाराकोट समेत कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.