उत्तराखंड: हल्द्वानी में पकड़ी गई पॉलिथीन की बड़ी खेप, फर्म पर लगा सवा पांच करोड़ का जुर्माना

उत्तराखंड में पॉलिथीन बैन है। ऐसे में जहां और जिसके पास से भी पॉलिथीन पकड़ी जा रही है, उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है।

हल्दवानी में मेडिकल कॉलेज चौकी के पास पॉलिथीन पकड़े जाने पर एक फर्म पर सवा पांच करोड़ रुपये का जुर्मा ठोंका गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को चेकिंग के दौरान सीपीयू ने एक वाहन से पॉलिथीन की बड़ी खेप पकड़ी। मामले की जांच के बाद एसडीएम ने ये पाया कि ये पॉलिथीन अल्मोड़ा की फर्म कन्हैया लाल एंड संस और हल्द्वानी की फर्म श्रीजी ट्रेडर्स तीनपानी का था।

फर्म की पुष्टि होने के बाद एसडीएम और नगर आयुक्त ने कन्हैया लाल एंड संस पर सवा पांच करोड़ और श्रीजी ट्रेडर्स तीनपानी पर 40 हजार का जुर्माना ठोंका। एसडीएम विवेक राय और एमएनए सीएस मर्तोलिया ने पॉलिथीन गिनवाकर 500 रुपये प्रति पॉलिथीन की दर से जुर्माना लगाया। खबरों के मुताबिक, वाहन में करीब 65 कट्टों में पॉलिथीन भरी थी।

वहीं वाहन चालक ने बताया कि वो अब्दुला बिल्डिंग से पॉलिथीन लेकर आ रहा था। उसने बताया कि पॉलिथीन को मंडी छोड़ना था। उसने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अब्दुला बिल्डिंग के गोदाम पर छापा नहीं मारा। इस आरोप का एसडीएम विवेक राय ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि गोदाम पर छापा मारा गया था, लेकिन छापेमारी के दौरान गोदाम में कुछ नहीं मिला।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.