उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, पिथौरागढ़-गाजियाबाद के बीच आज से हवाई सेवा की शुरूआत, इतना होगा किराया

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए सिर्फ एक घंटे का वक्त लगेगा।

शुक्रवार यानी आज से पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। हेरिटेज एविशन कंपनी ये विमान सेवा शुरू करने जा रही है। पिथौरागढ़ से सड़क मार्ग से दिल्ली या गाजियाबाद जाने के लिए लोगों को करीब 20 घंटे का सफर तय करना पड़ता था। अक्स इमरजेंसी में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती थीं, लेकिन अब इस हवाई सेवा के शुरू होने से लोगों की मुश्किलें कम हो जाएंगी।

पिथौरागढ़ से हिंडन एयरपोर्ट के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए 11:30 बजे विमान उड़ान भरेगा और 12:30 बजे हिंडन पहुंच जाएगा। हिंडन एयरपोर्ट पर आधा घंटा रुकने के बाद ये वापस 1 बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 2 बजे पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचेगा। विमान का रूट देहरादून-पिथौरागढ़-हिंडन होगा। इस रूट परर एयर हेरिटेज कंपनी का 9 सीटर विमान रोजाना उड़ान भरेगा।

पिथौरागढ़ से हिंडन तक का किराया सिर्फ 2470 रुपये और हिंडन से पिथौरागढ़ का 2270 रुपये तय रखा गया है। समर शेड्यूल के तहत इस रूट पर 26 अक्टूबर तक ही टिकटों की बुकिंग होंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.