उत्तराखंड वन विभाग ने जंगली जानवरों औक जीवों के लिए एक बार फिर अनोखी पहल की है। जिसकी तारीफ ना सिर्फ देश मं हो रही बल्कि दुनिया में भी अब उत्तराखंड को इस चीज के लिए पहचान मिल रही है।
दरअसल, नैनीताल जिले के रामनगर फॉरेस्ट डिवीजन में वन विभाग ने सांप, अजगर व अन्य सरीसृपों के साथ ही छोटे-बड़े अन्य जानवरों के लिए अनोखा पुल बनाया है। जानकारी के मुताबिक कालाधुंगी-नैनीताल हाईवे पर बनाए गए इस पुल की लागत 2 लाख रुपये आई है।
इसे तैयार करने में 10 दिन लग गए। खबरों की माने तो इसे बांस, जूट और घास से बनाया गया है। जिस हाईवे पर यह बना है वह नैनीताल आने-जाने का मुख्य मार्ग है। यह पुल 5 फुट चौड़ा और 40 फुट लंबा है। माना जा रहा है कि यह पुल तेंदुओं द्वारा भी इस्तेमाल किया जाएगा। वन विभाग का कहना है कि इस पुल की निगरानी के लिए चार कैमरे लगाए गए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.