उत्तराखंड में कोरोना वायरस बेहद तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े दस हजार के पार पहुंच गई है।
वहीं, अलमोड़ा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बरती करनी शुरू कर दी है। जिले के चेकपोस्टों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जनपद में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कानिंग की जा रही है। सर्दी जुकाम बुखार के शिकायत वाले लोगों की सैंपलिंग भी की जा रही है। अलमोड़ा के लोधिया चेकपोस्ट पर हर रोज हजारों लोग आ रहे हैं, जिनको बिना स्वस्थ परिक्षण के जनपद में नहीं जाने दिया जा रहा है। 24 घंटे स्वास्थ कर्मियों की तैनाती की गई है।
डॉ. एस शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा उनको 33 स्टेट की लिस्ट दी गई है, जिसमें गाइडलाइन के अनुसार, बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों का स्वास्थ परिक्षण कर उनको 14 दिन का क्वारंटाइन रखने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को अल्मोड़ा में कोरोना के तीन संक्रमित पाए गए।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.