फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य में निशुल्क बिजली और पानी की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
किशोर उपाध्याय 8 सितंबर को उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस के बैनर के तहत प्रदेश सरकार के खिलाफ हरिद्वार में आंदोलन करेंगे। उपाध्याय इस दौरान निगर निगम परिसर में धरना देंगे, बिजली और पानी को निशुल्क देने की मांग करेंगे। कांग्रेस के पूर्व महानगर अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि बिजली और पानी पर राज्य के लोगों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब दूसरे राज्यों की सरकारें बिजली और पानी निशुल्क दे सकती हैं तो हमारी राज्य सरकार क्यों नहीं दे सकती है?
अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि ने कहा पूरे राज्य में बिजली और पानी निशुल्क दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो इसके बाद असहयोग आंदोलन शुरू किया जाएगा।
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बने साढ़े तीन साल बीत चुके है। बावजूद इसके सरकार ने अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है, जिससे राज्य के लोगों को मिल सके। कोरोना महामारी ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। बावजदू इसके जनता को सरकार कोई राहत नहीं दे रही है। ऐसे में हम जनता को राहत दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.