चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व सांसद मनोहरकात ध्यानी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव आने में कुछ माह का समय शेष रह गया है। इस दौरान पाल बदल भी शुरु हो गया है। जिसमें भाजपा में प्रीतम सिंह पवांर, कांग्रेस विधायक राजकुमार शामिल हो चुके हैं। गुरुवार को चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल भी भाजपा में शामिल हो गए।
सूरतराम नौटियाल का परिचय।
1969 से जनसंघ से जुड़े। उत्तरकाशी के बड़े नेता हैं। ओबीसी और राममंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही, जेल भी गए। 2017 में भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और चुनाव हारे। तब से पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया हुआ था। आज 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
2017 में पार्टी से बगावत कर लड़ा था चुनाव
चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने 2017 में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। तब वह चुनाव हार गए थे। नौटियाल गुरुवार को 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.