उत्तराखंडः चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने थामा BJP का दामन

चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व सांसद मनोहरकात ध्यानी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव आने में कुछ माह का समय शेष रह गया है। इस दौरान पाल बदल भी शुरु हो गया है। जिसमें भाजपा में प्रीतम सिंह पवांर, कांग्रेस विधायक राजकुमार शामिल हो चुके हैं। गुरुवार को चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्‍यक्ष सूरतराम नौटियाल भी भाजपा में शामिल हो गए।

सूरतराम नौटियाल का परिचय।

1969 से जनसंघ से जुड़े। उत्तरकाशी के बड़े नेता हैं। ओबीसी और राममंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही, जेल भी गए। 2017 में भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और चुनाव हारे। तब से पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया हुआ था। आज 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

2017 में पार्टी से बगावत कर लड़ा था चुनाव
चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने 2017 में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। तब वह चुनाव हार गए थे। नौटियाल गुरुवार को 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.