उत्तराखंड में एक साथ सामने आए कोरोना के 4 मरीज, मचा हड़कंप, कुल मरीजों की संख्या 67 हुई

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उधमसिंह नगर में चार कोरोना मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है।

प्रदेश में एक ही दिन में कोरोना के चार मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 67 हो गई है। कोरोना के चारों मरीजों को हाल ही में पुलिस उत्तर प्रदेश की सीमा पार करते हुए पकड़ा था। पकड़ने के बाद चारों को क्वारंटाइन में रखा गया था। अब चारों की रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट आने के बाद चारों मरीजों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शनिवार को कुल 221 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इसमें 217 नेगेटिव रिपोर्ट आई है, जबकि चार रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि चारों पॉजिटिव मरीज उधऱमसिंह नगर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि चारों के सैंपल लक्षण के आधार पर जांच के लिए भेजे गए थे और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों का इलाज किया जा रहा है।

प्रदेश में अब तक कुल 9386 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 8659 सैंपल नेगेटिव आए हैं, जबकि 67 लोगों के रिपोर्ट पाजिटिव पाए गए थे। नैनीताल जिले के अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज शनिवार को ठीक हो गया। राज्य में अब डिस्चार्ज होने वाले रोना मरीजों की संख्या 46 हो गई है। वहीं, 20 मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है।

(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.