उत्तराखंड के 4 जलों में कोरोना वायरस के 100 से ज्यादा केस, इस शहर का सबसे बुरा हाल

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को प्रदेश में 57 नए केस सामने आए। इसके साथ ही सूबे में कोरोना के कुल केस 2400 को पार कर गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को हरिद्वार में 17, उधमसिंह नगर में 15, पौड़ी में 10, अल्मोड़ा में 11, राजधानी देहरादून में एक, टिहरी में एक और नैनीताल में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में कोरोना से  अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि 1511 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 848 एक्टिव केस हैं।

चार जिलों का बुरा हाल

कोरोना के मामले में चार जिलों का सबसे बुरा हाल है। जिसमें टॉप पर है राजधानी देहरादून। देहरादून में अब तक कुल 604 केस सामने आ चुके हैं। यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि ऐसे भी केस मिले हैं, जिनमें संक्रमण के सोर्स के बारे में पता नहीं चल पा रहा। कई बार परेशानी तब सामने आती है, जब मरीज को ही पता नहीं होता कि वह संक्रमित कैसे हो गया। ऐसे मामलों को ट्रेस कर पाना मुश्किल होता है। देहरादून के अलावा नैनीताल, हरिद्वार और टिहरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या सैकड़ों में है। हरिद्वार में अब तक 259 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जबकि नैनीताल में किलर वायरस के 366 केस सामने आए हैं। यही हाल पहाड़ी जिले टिहरी का भी है। यहां कोरोना वायरस के 376 मामले अब तक सामने आए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.