उत्तराखंड में जमात के कितने कोरोना पॉज़िटिव केस?

पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में कोरोना पॉजिटिव केस बहुत तेजी से बढ़े हैं। जिसमें ज्यदातर वो लोग हैं जो या तो दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। या फिर लोग ऐसे लोगों के संपर्क में आए जो कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

उत्तराखंड में रविवार को भी कोरोना के चार नए केस सामने आए हैं। इनमें से तीन वो लोग हैं जो जमात में शामिल हुए थे। जमात में शामिल होने वाले तीनों मामले देहरादून में सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 हो गई है। पिछले चार दिनों में प्रदेश में कोरोना के 19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से नैनीताल से पांच और हरिद्वार जनपद के रुड़की से एक मरीज संक्रमित पाए गए थे। वहीं अब तक कुल 26 में से अकेले राजधानी देहरादून में 14 मामले सामने आए हैं। उधर टकनपुर में क्वारंटीन में रखे गए 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरना के अब तक प्रदेश में जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर बाहर से लौटे लोग हैं। आपको हर जिले की रिपोर्ट दिखाते हैं कि कहां कितने कंफर्म केस सामने आए हैं और कितने संदिग्ध हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.