उत्तराखंड में चार और लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए प्रदेश में कोरोना से जुड़ा हुआ अब तक का पूरा अपडेट

पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमितों के मामले हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ते जा रहे है। प्रदेश में सोमवार को भी कोरोना के चार नए केस सामने आए हैं।

इसमें दो मामले देहरादून, एक उत्तरकाशी और एक नैनीताल में सामने आया है। खबरों के मुताबिक राजधानी देहरादून के बसंत विहार में रहने वाली महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि वो कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी है। उनके बेटे ने 15 मई को बसंत विहार थाने में पहुंचकर उनके पहुंचने की सूचना दी थी। जिसके बाद दोनों का सैंपल लिया गया था।

महिला मूल रूप से उत्तरकाशी की रहने वाली है। उसके साथ ही आठ और लोग भी उत्तराकाशी पहुंचे हैं, जिन्हें 14 मई से अब तक पंचायत में क्वारंटीन किया गया था। अब इन लोगों को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से अब तक किसी को भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं।

देहरादून का दूसरा कोरोना पॉजिटिव युवक की उम्र 35 साल है वो कुछ दिन पहले ही मुंबई से देहरादून आया था। नैनीताल में मिला कोरोना संक्रमित 20 साल का युवक भी हाल ही में दिल्ली से लौटा था। जबकि उत्तरकाशी में मिला 23 साल का युवक गुरुग्राम हरियाणा से उत्तराखंड आया था।

प्रदेश में केस दोगुना होने की दर क्या है?

प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटव की संख्या बढ़ रही है, नतीजा ये कि सूबे में संक्रमण के दोगुना होने की दर आधी रह गई है। वहीं, संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में 10 प्रतिशत की कमी आई है। आपको बता दें कि सूबे में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस 15 मार्च को आया था। तब से अब तक बाकी प्रदेशों की तुलना में उत्तराखंड ने इसकी रोकथाम को लेकर बेहतर काम किया है। लेकिन पिछले एक हफ्ते में प्रवासियों के लौटने से 24 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में 10 मई को संक्रमित मामले दोगुने होने की दर 39 दिन थी। जो 17 मई को 16 दिन पर पहुंच गई। इसी तरह पहले कोरोना मरीजों की ठीक होने की जो दर 67.65 प्रतिशत से वो अब घट कर 56.52 प्रतिशत पर आ गई है।

प्रदेश में कोरोना के अब तक के मामले

जिला         पॉजिटिव      ठीक हुए मरीज

देहरादून           47               28

हरिद्वार           07                07

नैनीताल            15               10

ऊधमसिंह नगर     18           05

उत्तरकाशी         02           00

अल्मोड़ा           02            01

पौड़ी              02                 01

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.