उत्तराखंड लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइंस आ गई हैं। देशबंदी का चौथा चरण 31 मई तक होगा। इस दौरान रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से ढील दी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बार ये अधिकार राज्य सरकारों को दिए हैं कि वो मरीजों की तादाद के हिसाब से जोन तय करें कि किस जिले को किस जोन में रखना है। उसी के हिसाब से उस जिले में छूट दी जाएगी।
किस जोन में उत्तराखंड का कौन सा जिला?
उत्तराखंड का हरिद्वार जिला फिलहाल रेड जोन में है। लेकिन अच्छी बात ये है कि यहां सारे मरीज ठीक हो गए हैं, लिहाजा इसके भी ऑरेंज या ग्रीन जोन में जल्द ही आने की उम्मीद है। राजधानी देहरादून और नैनीताल फिलहाल ऑरेंज जोन में है। बड़ी राहत ये है कि राज्य के ज्यादातर जिले ग्रीन जोन में है। उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चमौली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्र प्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तर काशी ग्रीन जोन में हैं।
उत्तराखंड का कोरोना मीटर
आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 94 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें से 54 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। राज्य में अभी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले देहरादून में सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ऊधमसिंहनगर और तीसरे नंबर पर नैनीताल शामिल हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.