उत्तराखंड में फुलारी पर्व का उल्लास, जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार, देखें खूबसूरत तस्वीरें

उत्तराखंड में फुलारी पर्व मनाया गया। क्या आप जानते हैं कि आखिर फुलारी पर्व क्यों मनाया जाता है?

हरयाली और प्रकृति के रूप में मनाए जाने वाले लोकपर्व फूलदेई को उत्तराखंड में मनाया जाता है, जो यहां की लोक प्रकृति का अनोखा पर्व है।

फूलदेई, छम्मा देई,

दैंणी द्वार, भर भकार,

य देई में हो, खुशी अपार,

जुतक देला, उतुक पाला,

य देई कैं, इस गाने के साथ।

चैत महीने की संक्रांति को फूलदेई का त्यौहार बड़े उल्लास से मनाया जाता है। सुबह की पहली किरण के साथ बच्चे बुरांश, भिटोर, फ्यूंली, आड़ू, खुमानी के फूल लेकर गांव में घर-घर जाकर हर घर की दहलीज में फूलों और चावल से पूजने निकल पड़ते हैं।

फूलों को थालियों और रिंगाल की छोटी-छोटी टोकरियों में सजाकर बच्चों की टोलियां गांव के हर परिवार के आंगन में जाकर उसके लिये आशीष मांगेंगे और घर की बुजुर्ग महिला बच्चों को आशीष देते हुए चावल, गुड़, रुपये देगी। बच्चों का यह उत्साह देखते ही बनता है।

देवभूमि के गांवों में साल दर साल घर खाली हो रहे हैं। गांव की देहरी भी सूनी हो रही हैं। गावों में जो देहरी आबाद हैं, उनके भीतर बस बुजुर्ग बसे हैं। उदासी की चादर में सिमटे इन गावों में फूलदेई के दिन गांव के बुजुर्ग अपनी देहरी में फूल और चावल चढ़ा कर त्यौहार के शगुन को पूरा करते नजर आ जाते हैं।

शहर और कस्बों में बस चुके पहाड़ी परिवारों के पास इतना समय नहीं की गांव के इस त्योहार के लिए समय निकाल सकें। जो सक्षम हैं उनके बच्चों को गांव के बच्चों का यह त्योहार मनाने में लाज अधिक आती है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.