उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल को टूरिस्ट हब बनाने की तैयारी, प्रशासन का ये है प्लान!

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिशों में लगा है।

इसी कड़ी में प्रशासन का इरादा डोबरा-चांठी पुल के पास बोटिंग प्वाइंट बनाने का प्लान है। इसी को लेकर डीएम आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके साथ ही डीएम ने कार्य योजना बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की है।

पर्यटन विकास प्राधिकरण की बैठक में डीएम आशीष ने बताया कि टिहरी झील को 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना में शामिल किया गया है। जिसके तहत टिहरी झील और आस-पास के क्षेत्र में पर्यटन विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारी डोबरा-चांठी साइट समेत दूसरी जगहों पर बोटिंग प्वाइंट बनाने के संबंध में कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि डोबरा में अब पर्यटक काफी बड़ी तादाद में आ रहे हैं। ऐसे में वहां पर बोट प्वाइंट बनने से पर्यटकों को सहूलियत होगी। जिलाधिकारी ने पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ाने और इसके प्रचार-प्रसार और साहसिक खेल संबंधी संभावनाओं को लेकर बोट संचालकों, आइटीबीपी सहित संबंधित संस्थाओं और एजेंसियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव प्राप्त कर रिपोर्ट एक हफ्ते में सुझाव देने को कहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.