उधम सिंह नगर की सड़क के बीच पुलिस और एक बाइक सवार के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बिना हेलमेट को लेकर ये बहस हुई।
जानकारी के मुताबिक बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को जब सीपीयू कर्मियों ने रोका तो बाइक सवार माफी मांगने के बजाय पुलिसकर्मियों से दबंगई दिखाने लगा। कुछ ही देर में मामला गर्म हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि इसी बीच बाइक चालक ने चाबी निकालकर भाई को दे दी और उसे घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम बाइक चालक को कोतवाली ले आई। आपको बता दें, मामला काशीपुर के चैती चौराहे के पास का है। जहां सीपीयू दारोगा मदन सिंह नेगी और कॉन्स्टेबल सुनील भदोला डिग्री कॉलेज के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान चैती चौराहे की ओर से बिना हेलमेट आ रहा युवक सीपीयू कर्मियों को देखकर बाइक वापस मोड़ने लगा। इस पर सीपीयू कर्मियों ने उसे रोक लिया और चालान भरने के लिए कहा। इस पर बाइक सवार सीपीयू कर्मियों से अभद्रता करने लगा। इसी बीच आईटीआई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाइक चालक को थाने ले आई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.