उत्तराखंड: कोरोना के बाद अब एक और ‘वायरस’ ने मचाया कहर, बीमारी से कई बकरियों की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के बाद अब एक अज्ञात बीमारी का कहर शुरू हो गया है। सतपुली पोखड़ा ब्लॉक के पट्टी कोलागाड़ के चार गांवों में अज्ञात बीमारी से पिछले 15 दिनों में 56 बकरियों की मौत हो चुकी है।

इस बीमारी को लेकर अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर राजस्व एवं पशुपालन विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई और बकरियां भी इस बीमारी की चपेट में हैं। गांव पहुंची राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम ने दूसरी बकरियों की जांच की।

इसे भी पढ़ें: कोरोना: अपने देश नेपाल जाने की फिराक में 11 नेपाली मजदूरों ने काली नदी में लगाई छलांग और फिर…

मंगलवार को मरी हुई बकरियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पशुपालकों ने टीम को बताया कि बीमारी की वजह से बकरियां पहले बुरी तरह से कांप रही हैं। उसके बाद नाक से पानी निकल रहा है। जिसके थोड़ी देर बाद मौत हो जा रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस इलाके में सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश, एक राहत की खबर भी दी

ऐसा नहीं है कि ये किसी एक पशुपालन की बकरियों की मौत हुई है। इलाके के कई पशुपालकों की बकरियां इस अज्ञात बीमारी की वजह से मर चुकी हैं। बरसुंडखाल के रहने वाले दिलबर सिंह की 32, ग्राम पंचायत सल्ड के ग्राम बरसुंड के वीरेंद्र सिंह की आठ, ग्राम पंचायत कुणज के बगर तोक के सोहन कुंडलिया की 11 और धामीधार तोक के हर्षवर्धन सिंह की पांच बकरियों की मौत दो हफ्ते में हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना संकट में जान की परवाह किए बिना फर्ज निभा रहे ‘योद्धाओं’ का देवभूमि में शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में बीजेपी नेत्री के पति का गोरखधंधा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा!

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: लॉकडाउन ने हरिद्वार में गंगा की सूरत बदल दी है, ये तस्वीरें आपका दिल खुश कर देंगी

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.