उत्तराखंड: कोरोना संकट में अपना फर्ज निभा रहे ये लोग, जरूरतमंदों के आ रहे हैं काम

उत्तराखंड में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लोग सामने आ रहे हैं। सीएम राहत और पीएम राहत कोष में योगदान दे रहे हैं।

अल्मोड़ा समेत पूरे प्रदेश में लोग आर्थिक सहायता देने के लिए लोग बढ़चढ़ कर मुहिम में हिस्सा ले रहे हैं। इस संबंध में जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को आज अनेक लोगों द्वारा आर्थिक सहायता के चेक सौंपे गए। इसमें सिमरन बेकरी मनोज सिंह राठौर 21 हजार रुपये, आनन्द राठौर ने 21 हजार रुपये, सिमरन राठौर ने 9 हजार, कन्हैया कॉरपोरेशन के सतीष गुप्ता ने 21 हजार रुपये, शांति बिष्ट खत्याड़ी ने 20 हजार रुपये, रमेश सती ने 10 हजार रुपये, ग्रीन हिल्स संस्था की वसुधा पंत ने 10 हजार रुपये, सार्थक मुनगली ने 11 हजार रुपये, व्यापार संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा 11 हजार रुपये, ग्राम प्रधान और समस्त ग्राम सभा गुरना/टकोली द्वारा 8 हजार 60 रुपये, अध्यक्ष दुग्ध समिति 5 हजार रुपये के चेक जिला अधिकारी को सौंपे।

जिला अधिकारी ने बताया कि लोगों के सहयोग से संचालित रोटी बैंक में अभी तक 57 हजार भोजन पैकट जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं। जिला अधिकारी ने सभी लोगो का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी में अल्मोड़ा जनपद के लोगो का इस तरह का सहयोग सराहनीय है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.