उत्तराखंड: लॉकडाउन में गांव लौटे प्रवासी युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही रोजगार, ऐसे पाएं!

कोरोना लॉकडाउन की वजह से शहरों से उत्तराखंड लौटे प्रवाशियों को प्रदेश सरकार स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए सभी जिलों के गांवों की सर्वे शुरू कर दी है।

अलमोड़ा में भी अब जिला प्रशासन ने इसके लिए गांवों की सर्वे की जा रही है, जिसमें हर प्रवासी अपने स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करा कर स्वरोजगार से जुड़ पाएगा। इसके लिए जिले के सभी विभागों की स्वरोजगार योजनाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के साथ जोङ़ा जा रहा है। इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा हर गांवों में समूह बनाए जा रहे हैं। और स्वरोजगार से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जो प्रवासी रोजगार के इच्छुक हैं, उनके लिए जनपद में अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके लिए प्रवाशियों से पूछा जा रहा है कि वो क्या कार्य कर सकते हैं। उसी प्रकार उसको रोजगार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में मसाला डेरी बेकरी जैसे अनेक प्रकार के उद्योगों को लगाने का प्रयास किया जा रहा, ताकि अधिक से अधिक प्रवाशियों को रोजगार उनके ही गांवों और घरों में मिल सके। ऐसे में जो युवा काम करने के उच्छुक हैं वो प्रशासन से भी संपर्क कर अपना नाम स्वरोजगार योजना में रजिस्टर करा सकते हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.