उत्तराखंड: कांग्रेस की सरकार से मांग, कोरोना काल में न खोले जाएं स्कूल, छात्रों की फीस हो माफ

उत्तराखंड में कोरोना काल में शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में अभिभावक ये शिकायत कर रहे हैं कि स्कूल उनसे फीस मांग रहे हैं।

अल्मोड़ा में कांग्रेस ने मांग की है कि जब तक स्कूल बंद हैं, तब तक अभिभावकों को से फीस की वसूली न की जाए। सोमवार को अल्मोड़ा के नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और ये मांग की है कि जब तक वैश्विक महामारी कोरोना का उत्तराखंड में प्रकोप पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक कोई भी शिक्षण-संस्थान ना खोले जाएं।

इसके अलावा कांग्रेसजनों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि कोरोना महामारी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाउन की वजह से राज्य में ज्यादातर लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों का उक्त सम्पूर्ण अवधि का शुल्क पूर्णतया माफ किया जाए, जिससे कि अभिभावकों को राहत मिल सके।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोरोना काल में शिक्षण-संस्थान खोले गए तो शिक्षण-संस्थानों में सोशियल डिस्टेन्सिंग हो पाना सम्भव नहीं होगा। साथ ही घरों से बाहर निकलकर विद्यालय जाना छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के साथ जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक और जिला सचिव दीपांशु पान्डेय भी शामिल रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.